Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा शुरू नहीं, विपक्ष का हंगामा:छात्रों की पिटाई मामले पर बहस के लिए अड़ा; स्पीकर ने कहा- सभी पक्ष सहमति बनाएं

    12 hours ago

    1

    0

    विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा में परीक्षा संशोधन बिल पर दोपहर 2 बजे चर्चा शुरू नहीं हो पाई। कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए। छात्रों की पिटाई मामले पर बहस की मांग करने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से कहा कि आप चर्चा नहीं चाहते। इसके बाद 5 मिनट तक हंगामा होता रहा। स्पीकर ने कहा कि मैं शाम 5 बजे तक का समय देता हूं। सरकार और विपक्षी सांसद सहमति बनाकर आएं। इससे पहले लोकसभा 12 बजे, 2 बजे फिर शाम 5 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। ऐसा ही हाल राज्यसभा का रहा। सदन को 2 बार स्थगित किया गया। सुबह दोपहर 11 बजे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा संशोधन बिल पेश किया था। उधर, पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद सोमवार को पहली बाहर संसद पहुंचे। NDA सांसदों ने उन्हें शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और संसद भवन के अंदर तक ले गए। सांसदों ने ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद के बीच 25 जुलाई को इस्तीफा दिया था। संसद के बाहर प्रदर्शन की फोटो… 2024 में बने कानून में बदलाव होंगे, सजा-जुर्माना दोनों बढ़ेंगे सरकार ने यह संशोधन NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में हुए छात्र आंदोलनों के बाद लाया है। पीएम मोदी ने 23 जुलाई को कानून को और सख्त बनाने का ऐलान किया था। बाद में इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने की भी घोषणा की गई। संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास फूड फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों के मौत की खबर; पुलिस ने घोषित किया मास कैजुअल्टी
    Next Article
    महाराष्ट्र में NEET छात्रा का सुसाइड,CJP-आंदोलन के बाद पहला केस:नोट में लिखा- सपना अधूरा रह गया; अब तक 23 स्टूडेंट ने जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment