Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र में पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे अधिकारी की हत्या:हमलावरों ने चाकू से 7 वार किए; पेट्रोलियम मंत्री बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

    1 day ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में मंगलवार को पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल अधिकारी महेश शेलके की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के बाद उन पर 7 बार चाकू से हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, महेश इंडियनऑयल की टीम के साथ अंबाचोंडी गांव के पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे थे। इसी दौरान पंप मालिक के परिवार और वहां मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया। महेश इंडियनऑयल में मैनेजर और फील्ड ऑफिसर थे। यह पेट्रोल पंप कुछ दिन पहले ही दोबारा शुरू हुआ था। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हत्या को निंदनीय और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय और इंडियनऑयल महेश के परिवार को हर संभव मदद देंगे। इंडियनऑयल चेयरमैन ने कहा- ड्यूटी के समय जानलेवा हमला किया गया इंडियनऑयल के चेयरमैन एएस साहनी ने कहा कि महेश की मौत से वह बेहद दुखी हैं। महाराष्ट्र के हिंगोली में आधिकारिक ड्यूटी निभाते समय उन पर जानलेवा हमला किया गया। इंडियनऑयल ने महेश को प्रतिभाशाली और होनहार सेल्स ऑफिसर बताया। कंपनी के मुताबिक, उनकी मेहनत और ईमानदारी के कारण उन्हें सहकर्मियों का सम्मान हासिल था। कंपनी ने कहा कि इस मुश्किल समय में वह उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता दे रही है। ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की इंडियनऑयल ऑफिसर्स एसोसिएशन (IOOA) ने महेश की हत्या पर दुख और आक्रोश जताया। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। एसोसिएशन ने पेट्रोलियम मंत्रालय, इंडियनऑयल और महाराष्ट्र सरकार से जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही महेश के परिवार को मदद देने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। --------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग, 2 मौतें:7 लोग झुलसे; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रात को पटाखों के गोदाम में आग लग गई। हादसा रात 8 बजे मारवाड़ी गली में हुआ। आग तेजी से फैली और पटाखे फटने से रुक-रुककर धमाके हुए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- पहले आईफोन चुराया, फिर मैसेज कर पासवर्ड मांगा:इंसानों के शोर से चिड़िया ने बदली आवाज; गुजरात में ऑटो चलाता मिला नॉर्वे का मेयर
    Next Article
    राहुल-प्रियंका का CEC ज्ञानेश के खिलाफ लगातार दूसरे दिन धरना:तीसरी बार हिरासत में; राहुल बोले- CEC की नियुक्ति अवैध, इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment