Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharashtra Drought: पानी की भारी किल्लत के बीच पौधारोपण अभियान का दायरा घटाया गया

    1 hour from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य के कई जिलों में भीषण सूखे के कारण पानी की भारी किल्लत को देखते हुए इस साल राज्य में पौधारोपण अभियान को सीमित कर दिया गया है। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ शनिवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ग्रामीण महाराष्ट्र का 80-90 प्रतिशत हिस्सा सूखे और पानी के गंभीर संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, हमारी योजना पांच वर्षों में 300 करोड़ पेड़ लगाने की है।पानी की कमी के कारण इस साल हमने इस योजना को सीमित कर दिया है, लेकिन कृषि भूमि पर पेड़ लगाना बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि भूमि पर पौधे लगाने से मिट्टी का संरक्षण करने और भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। फडणवीस ने कहा कि राज्य में औसत बारिश सामान्य से केवल 15-20 प्रतिशत ही हुई है, जिसके चलते कई जिलों में भीषण सूखे की स्थिति पैदा हो गयी है।इसके कारण जलाशयों और जल भंडारण केंद्रों में पानी का स्तर लगातार घट रहा है। सरकार ने राज्य के 358 तालुकों में से 310 से अधिक को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने जलयुक्त शिवार योजना के तीसरे चरण के तहत मई 2027 तक 35 लाख जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण या उनके जीर्णोद्धार का लक्ष्य रखा है।उन्होंने कहा, ‘‘कुछ संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा जबकि नई जल संरक्षण संरचनाएं भी बनाई जाएंगी। हम इन संरचनाओं के आसपास पौधे भी लगाएंगे।’’ वर्ष 2014 में जलयुक्त शिवार योजना शुरू किए जाने के बाद 25,000 गांवों में जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया गया और उनके आसपास पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजना के तीसरे चरण की शुरुआत कर दी है।इन संरचनाओं के आसपास पौधे लगाने के सद्गुरु के सुझावों पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि सरकार इस प्रस्ताव को नए चरण में शामिल करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vaikom Mahadeva Temple में पूजा समय की अनदेखी पर Kerala High Court ने जताई चिंता
    Next Article
    फोन की सेटिंग बदलने के बहाने महिला की फोटो गैलरी से चुराई उसकी निजी तस्वीरें, अब ICE की हिरासत में Raghul Anandakrishnan

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment