Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहसिना किदवई का पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित रहा:जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मोहसिना किदवई का पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित रहा। उन्होंने मेरठ से तीन बार सांसद के रूप में सेवा की और इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री के तौर पर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. सिंह ने किदवई के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने में उनके योगदान को पार्टी कभी नहीं भूलेगी और उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी पूर्ति करना असंभव है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोहसिना किदवई देश की कौमी एकता की पहचान थीं और गांधीवादी विचारधारा की नेता थीं। उन्होंने भारतीय राजनीति में महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य किया। आरिफ खान ने कहा कि उनके निधन से देश ने एक स्पष्ट और सच्चा नेतृत्व खो दिया है। शोक सभा में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोहसिना किदवई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, लाल प्रकाश पाल, राकेश सिंह डब्बू, अनिल दूबे आजाद, इरशाद खान राजू, सभासद शहनवाज मंजूर, राजकुमारी मिश्रा, राजेश तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, बबलू गुप्ता, प्रवेश निषाद, अरविंद यादव, संदीप निषाद, मुहम्मद अर्सलान खान, चंद्रशेखर निषाद, मु. दानिश, मु. अबुजर और साजिद सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चन्द्रशेखर आजाद का ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन:नगीना से सांसद बोले- मुसलमानों का नाम लेने से कुछ लोगों को लगता है करंट
    Next Article
    डीएम-एसपी ने किया सत्संग स्थल का निरीक्षण:संत राजिंदर सिंह महाराज के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment