Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर बागेश्वरधाम में 305 बेटियों की शादी:धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर भावुक हुए दूल्हा-दुल्हन; मंच पर 30-30 जोड़ों का हो रहा वारमाला

    8 hours ago

    1

    0

    खजुराहो के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को सामूहिक विवाह समारोह में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह लगातार सातवां आयोजन है। समारोह में 9 देशों के राजदूत आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, सिंगर विशाल मिश्रा, जुबिन नौटियाल समेत कई हस्तियां शामिल होंगी। इसके अलावा रामभद्राचार्य जी महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, अनिरुद्धाचार्य, हनुमानगढ़ी के राजूदास महाराज और दूसरे संत शामिल होंगे। अर्जेंटीना, चिली, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के राजदूत भी शामिल हो रहे हैं। गुजरात के राजकोट से 40 मेकअप आर्टिस्ट की टीम ने दुल्हनों को तैयार की। वे मेकअप और हेयर स्टाइल बनाएंगे। सभी दुल्हनों का मेकअप एक जैसा किया है। कल्याणी ग्रुप के मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि मेकअप प्रोडक्ट्स विदेश से इंपोर्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 305 दुल्हनों को तैयार करने में लगभग एक लाख रुपए का खर्च आएगा, यह खर्च हमारी टीम उठा रही है। धाम पर सुबह 7 से 8 बजे के बीच बारात का स्वागत नागपुर से लाई गई रबड़ी से किया गया। वहीं बागेश्वर धाम में परिक्रमा के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मदरियापुर गांव निवासी रामानंद के रूप में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-पाक मैच, यूपी में फैंस का जोश हाई:पाकिस्तान को रेल दिया जाएगा... लिखा पोस्टर लेकर काशी में उतरे समर्थक
    Next Article
    T-20 भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले संतों का अनुष्ठान:टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन-यज्ञ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment