Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में दो टुकड़ों में युवक की लाश मिली:बहन ने फोन लगाया तो पुलिस ने उठाया, ट्रेन से कटकर सुसाइड किया

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। मगर काम पर न जाकर वह पटरी पर लेट गया। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इससे युवक के दो टुकड़े हो गए। पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। तभी बहन ने उसे फोन लगाया तो दरोगा ने रिसीव किया। तब परिजन थाने पहुंचे। फोटो और फिर लाश देखकर शव की शिनाख्त की। फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट के पास की है। डेकोरेशन का काम करता था मृतक की पहचान मोहित वंशकार (24) पुत्र अतरसिंह वंशकार के रूप में हुई। वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव का रहने वाला था। मृतक के चाचा रामजीवन ने बताया- मेरा भतीजा मोहित डेकोरेशन का काम करता था। शनिवार को वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। काम पर न जाकर मोहित उन्नाव गेट के पास रेलवे लाइन पर पहुंचा और वहां सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इस बीच बेटी ने मोहित को कॉल लगाया। तब दरोगा ने फोन रिसीव किया और कोतवाली थाने बुलाया। हम लोग थाने गए तो सुसाइड का पता चला। दो टुकड़ों में लाश मिली चाचा ने आगे बताया- पुलिस ने पहले फोटो दिखाए और फिर रविवार को मोर्चरी में लेकर आई। यहां दो टुकड़ों में मोहित की लाश मिली। ट्रेन उसके पेट के ऊपर से निकल गई, इससे शव के दो टुकड़े हो गए। हमें शक है कि मोहित ने प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड किया है। अभी उसका मोबाइल लॉक है। जब मोबाइल अनलॉक होगा तो सुसाइड का राज खुल सकता है। 3 भाइयों में मोहित छोटा था और अविवाहित था। उसकी एक बहन भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 दिन पहले से थी हत्या की आशंका:मथुरा के डिप्टी कमिश्नर के भाई का हरदोई में मर्डर, मां बोली- मुझे देखकर भागे थे दो हमलावर
    Next Article
    रामपुर में मासूम की मौत, कुकर्म और मारपीट का आरोप:जंगल में मिला बच्चा, आरोपी पुलिस हिरासत में; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment