Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर बरेली में ट्रैफिक 'नो-रिस्क मोड' पर:भारी वाहनों की एंट्री बंद, शहर 24 घंटे सील

    4 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के अवसर पर बरेली में ट्रैफिक व्यवस्था को 'नो-रिस्क मोड' पर रखा गया है। कांवड़ियों की आवाजाही और मंदिरों के आसपास बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर को 24 घंटे के लिए भारी वाहनों के प्रवेश से सील कर दिया गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह प्रतिबंध शनिवार रात 9 बजे से रविवार रात 9 बजे तक लागू रहेगा। ट्रैफिक विभाग ने इसे सामान्य डायवर्जन के बजाय 'कंट्रोल्ड मूवमेंट प्लान' बताया है। इसका लक्ष्य धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना को रोकना है। शहर के उन मार्गों को 'रेड सर्किल' में चिह्नित किया गया है, जहां से शिवालयों और मुख्य पूजा स्थलों की ओर भीड़ बढ़ती है। इन क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, रजऊ परसपुर तिराहा, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ जैसे प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स पर बैरिकेडिंग और पुलिस पिकेट तैनात किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने स्पष्ट किया है कि यह एडवाइजरी केवल सुझाव नहीं, बल्कि पालन करने योग्य आदेश है। बिना अनुमति शहर में प्रवेश करने वाले ट्रकों और बड़े कमर्शियल वाहनों पर चालान, सीज और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को बड़ा बाइपास से होते हुए फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमोरा रूट से निकाला जाएगा। लखनऊ रूट के वाहनों के लिए भी अलग डायवर्जन तय किया गया है, ताकि शहर के ट्रैफिक पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। रोडवेज बसों को भी निर्धारित कॉरिडोर से ही सेटेलाइट बस अड्डे तक पहुंचाया जाएगा। दिल्ली, बदायूं और लखनऊ रूट की बसों के लिए अलग-अलग एंट्री प्लान लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे संभावित देरी से बचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में महिला तस्कर अरेस्ट:140 ग्राम स्मैक जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 28 लाख रुपये
    Next Article
    रुहेलखंड कॉलेज मारपीट कांड में 10-10 साल की सजा:11 साल पुराने मामले में मिला न्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment