Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में महिला तस्कर अरेस्ट:140 ग्राम स्मैक जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 28 लाख रुपये

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के तहत एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 140 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से 14,500 रुपये नकद और एक बिना नंबर प्लेट की यजदी बाइक भी जब्त की है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर शुक्रवार को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान शेरपुर पैलो रोड स्थित बिजलीघर के पास से मेसर पत्नी शहजाद, निवासी गांव मिर्जापुर पोल, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 140 ग्राम स्मैक और 14,500 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर खड़ी बिना नंबर प्लेट की यजदी बाइक को भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है, ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार महिला के खिलाफ वर्ष 2024 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, उपनिरीक्षक अवशेष भाटी, कांस्टेबल मोहित कुमार, कांस्टेबल चिराग और महिला कांस्टेबल निकेता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 से 17 फरवरी तक रेलवे समपार संख्या-80 रहेगा बंद:रेलवे ने पत्र जारी कर दी जानकारी, वैकल्पिक मार्ग से होगी आवाजाही
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर बरेली में ट्रैफिक 'नो-रिस्क मोड' पर:भारी वाहनों की एंट्री बंद, शहर 24 घंटे सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment