Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी पुलिस ने 1495 लीटर अवैध डीजल जब्त किया:तीन शातिर चोर गिरफ्तार, इनोवा कार और हथियार भी बरामद

    7 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी पुलिस ने जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत बड़ी कार्रवाई की है। लोनीकटरा थाना पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर 1495 लीटर चोरी का अवैध डीजल, घटना में प्रयुक्त एक इनोवा कार, डीजल निकालने के उपकरण और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस टीम ने हुसैनाबाद नेशनल हाईवे-56 अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद शोहराब (पुत्र मो. वकील, निवासी पिण्डौरा करनई, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी), सतीश कुमार (पुत्र स्व. छेदलाल, निवासी परीवा, थाना लोनीकटरा) और हरिओम (पुत्र रामशंकर, निवासी देवापुर, थाना लोनीकटरा) के रूप में हुई है। बरामद सामान में 31 गैलन और दो ड्रमों में भरा कुल 1495 लीटर डीजल शामिल है। इसके अतिरिक्त, दो कुप्पी, पाइप, डीजल नापने के उपकरण, ड्रम खोलने के औजार, दो डंडे, चार पत्थर और एक इनोवा कार भी मिली है। मोहम्मद शोहराब के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रकों और टैंकरों से डीजल चोरी करता था। चोरी किए गए डीजल को स्थानीय दुकानों पर कम दाम में बेचा जाता था। इस मामले में लोनीकटरा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस गिरोह के अन्य संभावित साथियों की तलाश में भी जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर चित्रकूट में निकलेगी राजाधिराज की बारात:जबलपुर का बैंड, शहनाई और प्रयागराज की झांकी होंगे मुख्य आकर्षण
    Next Article
    इटावा में 11वीं के छात्र-छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत:रेलवे ट्रैक पर मिले शव, एक ही गांव के रहने वाले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment