Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर कुबेरस्थान मंदिर में रूट डायवर्जन:15 फरवरी की सुबह 3 बजे से रात 12 बजे तक रहेगा लागू

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कुबेरस्थान मंदिर क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। यह रूट डायवर्जन 15 फरवरी 2026 को सुबह 3 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, तुर्कपट्टी (नोनिया पट्टी) से पडरौना की ओर आने वाले बड़े वाणिज्यिक वाहनों को नहर फॉल तुर्कपट्टी से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन तुर्कपट्टी रोड और सपहा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। नहर फॉल की ओर से आने वाले वाहन नहर फॉल तुर्कपट्टी/खनवार रोड की ओर से कुबेरस्थान मंदिर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बंद पड़े पेट्रोल पंप के खाली स्थान पर की गई है। बतरौली रोड (बेलवा मोड़) और खनवार रोड से चारपहिया वाहनों का मंदिर की ओर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पडरौना छावनी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट पडरौना छावनी से नोनिया पट्टी/तुर्कपट्टी जाने वाले बड़े कमर्शियल वाहनों को हरका चौराहे से दाहिनी ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन शिवपुर रोड और तुर्कपट्टी रोड से गुजरेंगे। छावनी की ओर से मंदिर जाने वाले वाहनों के लिए अन्हारी बारी प्राथमिक पाठशाला परिसर में पार्किंग निर्धारित की गई है। चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक अन्हारी बारी चौराहे से कुबेरस्थान मंदिर की ओर चारपहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इससे महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में भाजपा की बजट चौपाल आयोजित:विधायक आकाश सक्सेना ने कहा- ये विकास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण को समर्पित है
    Next Article
    बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के गाने पर झूमे लोग:लखनऊ में गया, सूरज हुआ मद्धम और चांद ढलने लगा, इकाना स्टेडियम में गूंजी आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment