Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:सैकड़ों युवतियां कांवड़ लेकर पहुंचीं, निधि ने तय की 150 किमी पदयात्रा

    12 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध शिवतीर्थ लोधेश्वर महादेवा धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित यह प्राचीन धाम फाल्गुनी मेले के रंग में सराबोर है। इस वर्ष मेले में महिलाओं और युवतियों की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज रहा है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज के जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। सैकड़ों महिला श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण कर कांवर में पवित्र गंगाजल लेकर बाबा लोधेश्वर के दरबार पहुंच रही हैं। कई श्रद्धालु लंबी दूरी पैदल तय कर भगवान शिव की आराधना में लीन हैं। मेले में आस्था और संकल्प की एक मिसाल भी सामने आई है। औरैया की 18 वर्षीय निधि वर्मा बिठुर से गंगाजल भरकर पैदल लोधेश्वर धाम के लिए रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि वह हर वर्ष अपने क्षेत्र से लोगों को कांवर लेकर जाते देखती थीं, जिससे प्रेरित होकर इस बार उन्होंने स्वयं यह संकल्प लिया। निधि अब तक करीब 150 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा पूरी कर चुकी हैं और 90 घंटे से लगातार बाबा के दरबार जा रही हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। आस्था, अनुशासन और प्रशासनिक सतर्कता के बीच लोधेश्वर महादेवा धाम भक्ति और सामाजिक समरसता का केंद्र बना हुआ है। भक्त सुख-शांति, समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में पॉक्सो एक्ट के दोषी को सजा:कोर्ट ने 4 साल का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया
    Next Article
    कफ सिरप तस्करी- मुख्य आरोपी अंकित श्रीवास्तव आज कोर्ट में:तीन अन्य आरोपियों ने आत्मसमर्पण के लिए लगाई अर्जी, संपत्तियां होंगी कुर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment