Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर महोबा में शिवभक्ति का सैलाब:बलखंडेश्वरधाम से निकली शोभायात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में 'बम-बम भोले' और 'ओम नमः शिवाय' के जयघोष गूंजते रहे। ऐतिहासिक बलखंडेश्वर धाम से शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे जनपद में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवभक्ति का माहौल रहा। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर महोबा के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐतिहासिक बलखंडेश्वर धाम, कंठेश्वर मंदिर, पठेश्वर और शिव तांडव मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महादेव का दुग्धाभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने भगवान शंकर को प्रसन्न करने की कामना की। बालाजी धाम मंदिर इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहां भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन किया गया। शिव परिवार को आकर्षक वस्त्रों और आभूषणों से सुसज्जित किया गया, जिसके बाद अलौकिक शिव बारात का शुभारंभ हुआ। डीजे और बैंड-बाजों की थाप पर थिरकते बाराती और भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। श्रद्धा और उल्लास का यह संगम देखते ही बन रहा था। शिवालयों में महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखी गई। कई स्थानों पर अखंड रामायण का पाठ हो रहा था, तो कहीं ढोलक-मजीरे की धुन पर महिलाएं शिव भजन गा रही थीं। टिकरी स्थित मंदिर में विशेष पूजा के बाद विशाल कन्याभोज का आयोजन भी किया गया, जो सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है। इतनी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। तहसील चौराहा से लेकर बड़ी चंद्रिका रोड तक, चप्पे-चप्पे पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्निवीर भर्ती रैली का दसवां दिन:1163 में से 837 अभ्यर्थी पहुंचे, कन्नौज-महोबा के युवाओं ने दिखाई दमखम
    Next Article
    तखरऊ नहर में डूबे मछुआरे की मौत पर हंगामा:मैनपुरी में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस को घेरा, 72 घंटे बाद मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment