Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निवीर भर्ती रैली का दसवां दिन:1163 में से 837 अभ्यर्थी पहुंचे, कन्नौज-महोबा के युवाओं ने दिखाई दमखम

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दसवें दिन कन्नौज और महोबा जिलों के युवाओं का उत्साह देखने को मिला। रविवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए बुलाए गए 1163 अभ्यर्थियों में से 837 ने मैदान में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कन्नौज और महोबा की तहसीलों के अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा भर्ती कार्यालय (ARO) लखनऊ द्वारा 15 फरवरी 2026 को आयोजित रैली में कन्नौज जिले की छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा और हसेरन तहसीलों तथा महोबा जिले की कुलपहाड़, चरखारी और महोबा तहसीलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह से ही स्टेडियम परिसर में युवाओं की लंबी कतारें दिखाई दीं और निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जीडी श्रेणी में 1163 को कॉल लेटर, 837 ने दी हाजिरी अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए कुल 1163 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किया गया था। इनमें से 837 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। भर्ती अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जा रही है। 16 फरवरी को औरैया व बाराबंकी के लिए रैली 16 फरवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के तहत औरैया जिले की बिधूना, औरैया और अजीतमाल तहसीलों के साथ ही बाराबंकी जिले की फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरसाउली, गौसपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ तहसीलों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। 13 जिलों को कवर करता है ARO लखनऊ आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 13 जिले शामिल हैं। इनमें औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ शामिल हैं। इन जिलों के अभ्यर्थियों के लिए चरणबद्ध तरीके से भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। दलालों से सावधान रहने की अपील भर्ती कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को आगाह किया गया है कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं। सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सशस्त्र बलों के लिए सर्वश्रेष्ठ और योग्य अभ्यर्थियों का चयन ही प्राथमिक उद्देश्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज...VIDEO:डंपिंग ग्राउंड का विरोध करने पर पुलिस और किसानों में झड़प, गुस्साई भीड़ ने मारे पत्थर; एक महिला गंभीर
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर महोबा में शिवभक्ति का सैलाब:बलखंडेश्वरधाम से निकली शोभायात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment