Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर रायबरेली में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:600 से अधिक शिवालयों में जलाभिषेक, 1000 पुलिसकर्मी तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिले के पौराणिक एवं प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 600 से 700 शिवालयों में जलाभिषेक का क्रम जारी है। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली है। उनके निर्देश पर सभी सीओ और कोतवाल को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और प्रमुख मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। जिले भर में लगभग 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 670 पुरुष पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में महिला सिपाही शामिल हैं। प्रत्येक प्रमुख मंदिर में दो-दो सब-इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। लालगंज स्थित बलेश्वर मंदिर में गर्भगृह दर्शन के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए लगभग 5 फीट ऊंची एल्युमिनियम रेलिंग लगाई गई है, जिससे श्रद्धालु एक मीटर की दूरी से जलाभिषेक कर रहे हैं। इसी प्रकार रोहनिया स्थित गौरीशंकर मंदिर में भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीमें भी सक्रिय हैं। डलमऊ, ऊंचाहार, सलोन, लालगंज और महाराजगंज समेत सभी तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कानून व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मंदिर समितियों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। गंगा घाटों पर भी बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान न करने की अपील की जा रही है। घाटों पर कुशल गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती की गई है। बेला भेला, जत्केश्वर महादेव और ऊंचाहार के प्राचीन शिवालयों सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में भक्त कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के बेहतर समन्वय के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। महाशिवरात्रि के अवसर पर रायबरेली में आस्था, सुरक्षा और सुव्यवस्था की एक सकारात्मक तस्वीर देखने को मिल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि:शाहजहांपुर में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने जलाए दीये
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, लाश को खेत में छोड़कर भागे बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment