Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:मंदिरों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 फरवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए जिले भर के प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मंदिर परिसरों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में बनाए रखना है। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की आशंका को नियंत्रित किया जा सके। जिला मुख्यालय स्थित सोमनाथ मंदिर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा और सीओ सदर संजय रेड्डी ने स्वयं पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान देवरिया सदर के नायब तहसीलदार रत्नेश यादव भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है, जिससे भीड़ का दबाव कम रहे और दर्शन में सुविधा हो। भोर में मंदिर के कपाट जलाभिषेक के लिए खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की निरंतर तैनाती रहेगी और मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों की भी मदद ली जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के पूजा-अर्चना कर सकें। मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों और बाइक के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में काम करते-करते युवक की मौत:पानी पीने गए तो सीने में दर्द उठा, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
    Next Article
    आगरा में महाशिवरात्रि पर रहेगा डायवर्जन:सुबह 3 बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, मंदिरों के पास से धीमी गति में निकलेंगे वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment