Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:मजबूत बैरिकेडिंग करने के लिए कहा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन के लिए दिए कड़े निर्देश दिए

    10 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित और सुरक्षित रहे। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्थायी शौचालय और साफ-सफाई की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती और पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सतर्कता और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वहां समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर पर्व के दौरान सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उल्लास और पूर्ण सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुराने शिक्षकों का TET अनिवार्यता को लेकर विरोध किया:फतेहपुर में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका, आदेश वापसी की मांग
    Next Article
    नगर आयुक्त ने वार्ड 61, 64 का निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment