Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mahashivratri पर Bageshwar Dham में बजेगी शहनाई, Dhirendra Shastri 300 गरीब बेटियों का कराएंगे कन्यादान

    3 hours from now

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में एक भव्य धार्मिक और सामाजिक उत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में 300 गरीब और बेसहारा बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है।यह आयोजन बागेश्वर धाम का सातवां कन्या विवाह महा महोत्सव है। खास बात यह है कि इस आयोजन का पूरा खर्च मंदिर के दानपात्र से आने वाली राशि से उठाया जाता है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस साल का उत्सव केवल एक राष्ट्रीय आयोजन नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल इवेंट बन गया है। इस शुभ अवसर पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए 9 देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे। इसे भी पढ़ें: कभी Mayawati के थे 'Right Hand', अब Congress छोड़ Akhilesh Yadav की साइकिल पर सवार हुए Naseemuddin Siddiqui इस मौके पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'आज 300 बेटियों के कन्या विवाह महा महोत्सव का पवित्र मौका है। दानपात्र मंदिर से यह सातवां आयोजन किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इस भव्य समारोह में 10 से 15 लाख लोग पहुंचेंगे, जिनके लिए प्रशासन और धाम की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।' #WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: On the occasion of Mahashivratri, 300 poor daughters will be married at Bageshwar Dham.Bageshwar Dham Peethadheesh Shri Dhirendra Krishna Shastri says, "Today is the sacred occasion of the Kanya Vivah Maha Mahotsav of 300 daughters, where… pic.twitter.com/NUwSe2IeGQ— ANI (@ANI) February 15, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईशा अंबानी का शाही अंदाज! जॉर्डन की क्वीन रानिया के साथ पीच ड्रेस में दिए पोज, डायमंड इयररिंग्स ने खींचा ध्यान
    Next Article
    कभी Mayawati के थे 'Right Hand', अब Congress छोड़ Akhilesh Yadav की साइकिल पर सवार हुए Naseemuddin Siddiqui

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment