Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महंत ओमेंद्र जी महाराज ने सनातन धर्म को बताया सर्वश्रेष्ठ:फर्रुखाबाद फाल्गुन महोत्सव में पहुंचे मनौना धाम के महंत

    8 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार रात फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोना धाम के महंत श्री ओमेंद्र जी महाराज ने सनातन धर्म को दुनिया का सबसे अच्छा धर्म बताया। उन्होंने कहा कि सनातन अपने आप में सब कुछ है। श्री श्याम सेवा समिति द्वारा यह पांचवां फाल्गुन महोत्सव आयोजित किया गया था। बुधवार रात करीब 10 बजे मनोना धाम के महंत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने स्थान से खड़े हो गए। महंत ओमेंद्र जी महाराज ने खाटू श्याम भगवान के सजाए गए दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद दिया और उनके द्वारा साथ लाए गए जल को अभिमंत्रित किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने लाइन लगाकर ओमेंद्र जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। बातचीत के दौरान महंत ओमेंद्र महाराज ने कहा कि उन्हें फर्रुखाबाद के श्याम भक्तों से भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने भगवान खाटू श्याम से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। सनातन धर्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह बयान दिया। महोत्सव में मनोना धाम के महंत के अलावा वृंदावन धाम से पूनम दीदी और हरियाणा के हिसार से अभिनव ऐरन भी शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर खाटू श्याम का दिव्य दरबार सजाया गया था और दरबार तक पहुंचने के लिए एक अलग गैलरी बनाई गई थी। देर रात तक श्रद्धालुओं का यहां पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और गुरुवार सुबह तक भजनों की धूम मची रही। खाटू श्याम की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सिटी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट परिसर की 9 दुकानों, वाहन स्टैंड का ठेका:सिद्धार्थनगर में 25 मार्च को होगी नीलामी, दोपहर 1:30 बजे से
    Next Article
    मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में भ्रष्टाचार, बैंक मैनेजर गिरफ्तार:बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment