Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महंत रवींद्र पुरी महाराज बोले- योगी समाज जोड़ रहे:संभल में कहा- शंकराचार्य सनातनियों को बांट रहे, ब्राह्मण बच्चों को पीटना गौ-ब्रह्म हत्या

    9 hours ago

    1

    0

    संभल में श्रीकल्कि धाम पहुंचे महंत रवींद्र पुरी महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच चल रहे टकराव पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य शंकर होते हैं, लेकिन वे सनातनियों को बांटने का काम कर रहे हैं, जबकि योगी जी समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। महंत ने कहा कि उनके गुरुकुल में पढ़ने वाले ब्राह्मण बच्चों के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने बताया कि कई बच्चों को पीटा गया, उनकी शिखा खींची गई और 84 साल के संत को जूते से पीटा गया। महंत ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों की जाँच होना अत्यंत आवश्यक है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। शंकराचार्य के संबंध में कोई विवादित बयान नहीं महंत ने कहा कि शंकराचार्य और उनके बीच तालमेल अच्छा नहीं है, इसलिए वे शंकराचार्य के संबंध में कोई ऐसी बात नहीं करना चाहते जो किसी के हित में न हो। महंत ने कहा, “योगी जी हमारे योगी जी हैं। उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाया। उनके लिए ऐसी भाषा बोलना उचित नहीं है। विवाद को लंबा खींचने की निंदा शंकराचार्य का प्रयास है कि सनातनी बंटें, जबकि योगी जी का प्रयास है कि सनातनी एक हों। प्रधानमंत्री जी का प्रयास भी यही है कि ‘हम सब एक हैं तो सेफ हैं’।” महंत ने विवादों पर कहा कि ऐसा होना सामान्य है, लेकिन उन्हें लंबा खींचना अच्छा नहीं लगता। उनका कहना था कि सनातनी समाज को बांटना सही नहीं है और सभी को एकजुट रखने का प्रयास होना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भांजे की गला रेतकर हत्या, चचेरा मामा गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने आरोपी नसीम उर्फ भूरा को दरांत समेत पकड़ा, जेल भेजा
    Next Article
    वाराणसी मंडी में भ्रष्टाचार का मुद्दा विधानसभा में उठा:सपा विधायक रागिनी सोनकर ने लगाए आरोप, मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment