Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महेंद्रगढ़ की बेटी सपना UP में बनी असिस्टेंट कमिश्नर:PSC में 8वीं रैंक, दिल्ली में रहकर की तैयारी; कमर्शियल टैक्स विभाग में चयन

    2 hours ago

    1

    0

    महेंद्रगढ़ जिले के गांव मांदी की बेटी सपना यादव ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीपीएससी) की सबोर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों द्वारा सपना और उसके परिवार को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। सपना यादव, विक्रम सिंह यादव की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव मांदी के एक निजी स्कूल से हुई। दिल्ली से कर रही थी तैयारी इसके बाद उन्होंने दसवीं की पढ़ाई यदुवंशी शिक्षा निकेतन से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए सपना ने दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां से उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण की। पढ़ाई के दौरान ही सपना ने सिविल सेवाओं में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। पिछले कुछ वर्षों से वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। असिस्टेंट कमिश्नर बनी इसी दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की सबोर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा भी दी। कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बल पर उन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की और उन्हें उत्तर प्रदेश के कमर्शियल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद के लिए चयनित किया गया। क्षेत्र का नाम किया रोशन इस परीक्षा में सपना ने सामान्य श्रेणी में आठवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सपना के पिता विक्रम सिंह यादव खेती के साथ-साथ दिल्ली में टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनकी माता एक साधारण गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश भैया जासूसों से परेशान:साहब ने सरकार का सिरदर्द बढ़ाया, तंबू जला तब मंत्री के यज्ञ का पता चला
    Next Article
    टेट अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन:4 अप्रैल को देशभर से लाखों शिक्षक होंगे शामिल, औरैया से रवाना होगा प्रतिनिधिमंडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment