Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मई से सेंट्रल-नौबस्ता रूट पर शुरू होगी मेट्रो:लाखों की आबादी को जाम से मिलेगी राहत, 90% काम पूरा, ट्रायल रन जारी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक और घंटो की बर्बादी से जूझ रहे कानपुरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। शहर की लाइफलाइन कानपुर मेट्रो अब विस्तार के उस मुकाम पर है, जिसका इंतज़ार दक्षिण कानपुर की लाखों की आबादी कर रही थी। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच मेट्रो की पटरी तैयार है, पिलर खड़े हो चुके हैं। स्टेशन ने भी आकार ले लिया है, करीब 90% से ज्यादा इस रूट पर काम पूरा हो गया है, और अब इस रूट पर ट्रेन के दौड़ने की आवाजें सुनाई देने लगी हैं। मई 2026 से जब यह रूट आम यात्रियों के लिए खुलेगा, तो दक्षिण और शहर के बीच की दूरी सिमटकर चंद मिनटों में रह जाएंगी। सेंट्रल से नौबस्ता तक मई शुरू होगा संचालन कॉरिडोर-1 (ऑरेंज लाइन) पर 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत में जिस काम की नींव रखी गई थी, वह अब अपने अंतिम चरण में है। 4 फरवरी 2026 को जब कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच मेट्रो ने पहली बार पटरी पर चलना शुरू किया, तो इस ट्रायल रन के दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक और सिंगलिंग की बारीकियों को परखा गया। यूपीएमआरसी के इंजीनियरों की टीम अब अगले 1 से 2 महीने के अंदर इसे मैन्युअल, एटीपी और ऑटो मोड पर टेस्ट करने की तैयारी में है। एक बार ये सभी ट्रायल पूरे हुए, तो मेट्रो अपनी पूरी रफ्तार यानी 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे पर दौड़ेगी, जबकि यात्रियों के लिए इसकी औसत स्पीड 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। जाम से मुक्ति और समय की बड़ी बचत आज की हकीकत यह है ,कि आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक का सफर मेट्रो महज 27 मिनट में करा रही है, जबकि सड़क मार्ग से यही दूरी तय करने में एक से सवा घंटे का समय लग जाता है।नौबस्ता तक मेट्रो पहुंचने के बाद, दक्षिण कानपुर के किदवई नगर और नौबस्ता जैसे घनी आबादी वाले इलाकों के लोग मात्र 15 से 20 मिनट में किदवई नगर और 40 से 45 मिनट में सीधे आईआईटी कैंपस पहुंच सकेंगे। फिलहाल आईआईटी से सेंट्रल तक 6-7 ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन नौबस्ता रूट खुलने के बाद इस पूरे कॉरिडोर पर 20 से 22 ट्रेनें लोगों की सेवा में होंगी। यार्ड में 29 ट्रेनें पूरी तरह तैयार और टेस्टेड खड़ी हैं। इंजीनियरिंग का कमाल, 'नाना' और 'तात्या' ने बनाया रास्ता मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन तक का करीब 5-6 किलोमीटर का सफर किसी चुनौती से कम नहीं था। यहाँ मेट्रो के लिए जमीन के नीचे रास्ता बनाने का काम 'नाना' और 'तात्या' नाम की विशाल टनल बोरिंग मशीनों ने किया। इस रुट पर चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और कानपुर सेंट्रल जैसे स्टेशन बनकर तैयार हैं और यात्री सीधे ट्रेन से उतरकर मेट्रो के जरिए शहर के दूसरे छोर तक पहुँच रहे हैं। अब सेंट्रल से नौबस्ता के बीच 8 किलोमीटर के हिस्से में झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर के दो अंडरग्राउंड स्टेशन और बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर व नौबस्ता जैसे 5 एलिवेटेड स्टेशन इस पूरी बेल्ट को एक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी देने वे लिए तैयार हैं। किराया और सुविधा का पूरा लेखा-जोखा कानपुर मेट्रो के मीडिया प्रभारी निहाल पाठक ने बताया कि,मेट्रो में सफर को बेहद किफायती रखा गया है। आप अपनी यात्रा के लिए 10रु से 40रु तक का टिकट ले सकते हैं। 1 स्टेशन का किराया 10 रुपये, 2 स्टेशन का 15 रुपये, 3 से 6 स्टेशन के लिए 20 रुपये, 7 से 9 स्टेशन तक 30 रुपये और 10 से 13 स्टेशन तक जाने के लिए 40 रुपये का किराया तय है। यात्री सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो से सफर कर सकते हैं कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो का संचालन शुरू होने से यात्रियों को हर 5 से 6 मिनट में उन्हें ट्रेन मिल जाएगी। कॉरिडोर-2 सीएसए से बर्रा तक तेजी से चल रहा मेट्रो का काम कॉरिडोर-2 (कृषि विश्वविद्यालय से बर्रा-8) पर भी काम पूरी रफ़्तार के साथ चल रहा है। 8.6 किलोमीटर लंबे इस रूट पर अप्रैल 2024 में काम शुरू हुआ था। इस रूट पर 8 स्टेशनों में से 5 एलिवेटेड और 3 अंडरग्राउंड होंगे। यहां पाइलिंग और पिलर का जहाँ ढांचा खड़ा हो चुका है। वहीं, कुछ मेट्रो स्टेशनों के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। अनुमान है, कि एक साल के सी रुट पर भी ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। मार्च 2027 तक यह रूट भी शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। कानपुर मेट्रो का जाल अब शहर के हर कोने को आपस में जोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में एक चिंगारी से 20 आशियानें जलकर राख, VIDEO:झुग्गी-झोपड़ी में लपटें देख सहमे लोग, छात्रा ने दी थी पुलिस को सूचना
    Next Article
    देवरिया महिला हत्याकांड: 20 दिन बाद भी अनसुलझा:पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, SHO बोले- जल्द होगा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment