Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया महिला हत्याकांड: 20 दिन बाद भी अनसुलझा:पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, SHO बोले- जल्द होगा खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के मईल थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर में सरयू नदी किनारे तरबूज के खेत में मिली महिला की हत्या का मामला 20 दिन बाद भी अनसुलझा है। पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। इससे परिजनों में नाराजगी और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतका की पहचान भागलपुर निवासी 48 वर्षीय सजमा पत्नी रहादत अली के रूप में हुई थी। 5 अप्रैल को वह तरबूज और सब्जी की फसल की देखरेख के लिए खेत गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उनका शव खेत में बनी झोपड़ी में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान घटनास्थल से एक सक्रिय मोबाइल नंबर बरामद हुआ है, जिसे पुलिस अहम सुराग मान रही है। इस नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली जा रही है और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस टीम भी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। परिजनों का कहना है कि सजमा की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी, जिससे हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतका के बेटे ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और हर पहलू पर जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मई से सेंट्रल-नौबस्ता रूट पर शुरू होगी मेट्रो:लाखों की आबादी को जाम से मिलेगी राहत, 90% काम पूरा, ट्रायल रन जारी
    Next Article
    गोंडा पेट्रोल पंप पर दो युवकों में जमकर मारपीट, VIDEO:पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर आपस में भिड़े, एक-दूसरे को थप्पड़ मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment