Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम ठप, ऑस्ट्रेलिया की खुफिया सर्विस-पुलिस पर असर:जापान में सरकारी सिस्टम और फिलीपींस में अदालती काम प्रभावित, दिल्ली में 3 फ्लाइट रद्द, 2 लेट

    11 hours ago

    2

    0

    माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी खराबी से दुनियाभर की बड़ी कंपनियों और सरकारी संस्थाओं के कामकाज पर असर पड़ा है। हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग सेवा, ऑस्ट्रेलिया में खुफिया और पुलिस सर्विस के कामकाज में परेशानी आई। इधर, जापान में सरकारी सिस्टम और फिलीपींस में अदालतों का कामकाज प्रभावित हुआ। कई जगह स्कूलों, अस्पतालों का कामकाज ठप हो गया। भारत में हवाई सेवाओं पर इसका असर दिखा। शुक्रवार सुबह स्पाइसजेट ने दिल्ली से उड़ान भरने वाली 3 फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जबकि दरभंगा और मुंबई जाने वाली 2 फ्लाइट्स लेट हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करके यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने को कहा है। इंडिगो और अकासा एयर ने भी एडवाइजरी जारी की है। माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 15 घंटे से ठप दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की जरूरी ऑनलाइन सेवाएं करीब 15 घंटे से ठप हैं। ईमेल भेजने, ऑनलाइन मीटिंग करने और क्लाउड पर फाइल सेव करने जैसे काम रुक गए हैं। वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दुनियाभर से अकेले माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक न चल पाने की 1.40 लाख से ज्यादा शिकायत मिली हैं। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से कहा गया है कि सिस्टम में खराबी सॉफ्टवेयर के गलत तरीके से अपडेट होने की वजह से आई, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया जा सकता है। 7 सवाल-जवाब में समझें गड़बड़ी, वजह, असर और ताजा हालात…. सवाल 1: माइक्रोसॉफ्ट की कौन सी सर्विसेज प्रभावित हुईं? जवाब: माइक्रोसॉफ्ट की कई ऑनलाइन सेवाएं पूरी दुनिया में एक साथ बंद हो गईं। कंपनी के मुताबिक, रोजमर्रा के कामकाज से जुड़ी कई सेवाएं प्रभावित हुई है। इसमें शामिल हैं: सवाल 2: भारत सहित दुनियाभर में कामकाज पर क्या असर पड़ा? जवाब: इस खराबी से लोगों के कई जरूरी काम अटक गए: भारत में फ्लाइट रद्द: स्पाइस जेट की दिल्ली-पुणे, दिल्ली-लेह और दिल्ली-मुंबई फ्लाइट इस खराबी की वजह से रद्द करनी पड़ी। एयर इंडिया ने कहा- उड़ानों पर असर नहीं एयर इंडिया ने बताया कि कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई दिक्कत पर नजर रख रही है। फिलहाल उसकी फ्लाइट ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी के कम्युनिकेशन चैनल भी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों के ईमेल लगातार मिलते रहें, इसके लिए ईमेल ट्रैफिक को कुछ समय के लिए दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है। कंपनी अपने तय 24 घंटे के समय में ईमेल का जवाब दे रही है। इसके अलावा दुनियाभर में अलग-अलग तरीके से काम प्रभावित हुए हैं.. सवाल 3: कितने लोगों ने सर्विस बंद होने की शिकायत की? जवाब: वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक यह आउटेज भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 9:45 बजे शुरू हुआ। कितने देश प्रभावित: खराबी शुरू होने के एक घंटे के भीतर इसका असर दुनिया के 74 देशों तक फैल गया और करोड़ों लोगों का डिजिटल कामकाज रुक गया। कितनी शिकायतें: गुरुवार रात 11:30 बजे के आसपास दुनियाभर में आउटलुक से जुड़ी शिकायतें 1.40 लाख तक पहुंच गईं, जो सामान्य स्तर से 2,000 गुना ज्यादा है। सवाल 4: इतनी बड़ी खराबी आखिर किस वजह से हुई? जवाब: माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, यह आउटेज एक खराब या गलत तरीके से हुए सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण हुआ है। इसके पीछे कोई साइबर अटैक या हैकिंग जैसी घटना नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट ने ये भी कहा कि यह समस्या काफी हद तक जुलाई 2024 में हुई क्राइड स्ट्राइक की घटना जैसी ही है, जहां एक फॉल्टी अपडेट की वजह से परेशानी आई थी। सवाल 5: सर्विस ठीक होने में इतना समय क्यों लग रहा है? जवाब: माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि खराबी को ठीक करने के लिए जो बदलाव किए गए थे, वे उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं। कंपनी अब दूसरे तरीकों की टेस्टिंग कर रही है ताकि सिस्टम पर ज्यादा दबाव डाले बिना यूजर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सके। सवाल 6: दुनियाभर में कितने लोग माइक्रोसॉफ्ट का इस्तेमाल करते हैं? जवाब: दुनियाभर में 43 करोड़ से ज्यादा लोग माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें आउटलुक-टीम्स जैसी सब्सक्रिप्शन सर्विसेज शामिल हैं। ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स के आंकड़ों के अनुसार, 30 से 40 लाख कंपनियां अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 पर निर्भर हैं। कंपनी के डेटाबेस के मुताबिक दुनिया की टॉप 90% से ज्यादा फॉर्च्यून 500 कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट के AI चैटबॉट 'कोपायलट' का उपयोग करती हैं। सवाल 7: आउटेज पर टेक एक्सपर्ट्स का क्या कहना है? जवाब: ऑस्ट्रेलिया के साइबर सुरक्षा जानकार ट्रॉय हंट का कहना है कि इसका असर बहुत बड़ा होगा और यह सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स तक सीमित नहीं रहेगा। हंट के मुताबिक इस खराबी से लोगों के दफ्तर का काम ही नहीं रुका, बल्कि अपॉइंटमेंट्स की जानकारी देना, वेरिफिकेशन (OTP/ईमेल) वाली ऑनलाइन खरीदारी करना, नए अकाउंट बनाना और पुरानी सेवाओं को खोलना भी बंद हो गया है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने के चलते फैसला माइक्रोसॉफ्ट अपनी टोटल वर्कफोर्स में करीब 2.1% की कटौती कर रही, जिसके तहत लगभग 4,800 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। टेक इंडस्ट्री में चल रही छंटनी के बीच विंडोज बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने यह फैसला AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च और बिजनेस में एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ott Release Today 13 November: चाय-पकौड़ों के साथ बनाएं OTT प्लान, इस शुक्रवार रिलीज हो रहीं ये नई फिल्में और सीरीज
    Next Article
    6 साल की दुश्मनी, घंटों तक पीछा और सरेआम कत्ल... सड़क पर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment