Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर जेल में DM-SSP का औचक निरीक्षण:सुरक्षा, सुविधाओं और अस्पताल व्यवस्था की जांच, बंदियों से पूछे हालात

    8 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिला कारागार में सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और साफ-सफाई का गहन जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, डीएम और एसएसपी ने पुरुष तथा महिला बैरकों का जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का भी निरीक्षण किया, जहाँ भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की व्यवस्था जाँची गई। अधिकारियों ने बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल में बंद पुरुष और महिला बंदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कई बंदियों ने अपनी शिकायतें और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने कारागार में लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमर सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जाँच की। इसके अतिरिक्त, जेल रिकॉर्ड, मुलाकाती रजिस्टर और अन्य कार्यालयी अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल परिसर स्थित अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था और मरीज बंदियों के उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसी भी बंदी के इलाज में लापरवाही न हो और सभी आवश्यक दवाइयां हर समय उपलब्ध रहें। निरीक्षण के समापन पर, जेल अधीक्षक और तैनात पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए गए। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर पाए, शातिर बंदियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:बहराइच पुलिस से आरोपी लंगड़ाते हुए कान पकड़ करके मांगा माफी
    Next Article
    कानपुर देहात में बाल श्रम अभियान, 4 बच्चे रेस्क्यू:रूरा चौराहा और रूरा रोड की दो दुकानों से टीम ने छुड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment