Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर के चर्चित सपा नेता युधिष्ठिर पहलवान गए जेल:पुलिस का डंडा छीनकर की थी पिटाई, PM-CM पर टिप्पणी के विरोध पर मारपीट

    15 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर मारपीट के एक मामले में समाजवादी पार्टी के नेता युधिष्ठिर पहलवान को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उन पर संयुक्त धरना-प्रदर्शन के दौरान एक युवक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। यह घटना 21 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त धरना-प्रदर्शन के दौरान महावीर चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। साउथ सिविल लाइन निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर लौटते समय पानी की बोतल लेने के लिए महावीर चौक पर रुका था। कुलदीप सिंह का आरोप है कि उसी दौरान मंच से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो युधिष्ठिर पहलवान, उनकी पत्नी मोनिका और 6-7 अन्य लोगों ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से लाठी छीनकर हमला किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। कुलदीप सिंह के अनुसार, यदि उस समय उनके पास कोई अन्य हथियार होता तो उनकी जान भी जा सकती थी। इस मामले में 22 जुलाई की शाम थाना सिविल लाइन पुलिस ने युधिष्ठिर पहलवान, उनकी पत्नी मोनिका और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को युधिष्ठिर पहलवान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। युधिष्ठिर पहलवान जिले की राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं। समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के करीबी माने जाते थे। बाद में उन्होंने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। युधिष्ठिर पहलवान इससे पहले बहुचर्चित महिमा आत्महत्या कांड में भी जेल जा चुके हैं। महावीर चौक प्रकरण में उनकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कांग्रेस का कैंडल मार्च:प्रदेश मुख्यालय से जीपीओ तक पैदल चले, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारे
    Next Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:1.70 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रेलवे अफसर अरेस्ट, कोर्ट में पुलिस हिरासत से भागा चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment