Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में आधे घंटे देरी से बंटा पेपर:केंद्र पर छात्राओं के उत्तर छूटे, DIOS बोले- अतिरिक्त समय दिया गया

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की परीक्षा के पहले दिन मुजफ्फरनगर में कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही सामने आई है। शहर के गांधी कॉलोनी स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छात्राओं को प्रश्न-पत्र आधे घंटे की देरी से वितरित किए गए, जबकि उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित समय पर ले ली गईं। इससे कई छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर अधूरे रह गए। घटना 18 फरवरी 2026, बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान हुई। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज की 12वीं कक्षा की छात्राएं एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थीं। छात्राओं ने बताया कि उन्हें आधे घंटे बाद प्रश्न-पत्र मिला, लेकिन उत्तर पुस्तिका निर्धारित समय पर ही वापस ले ली गई। छात्राओं ने इस मामले की जानकारी अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या को भी दी है। भागवंती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या वंदना शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र विलंब से वितरित किया गया था, तो उन्हें निर्धारित समय से अलग आधे घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए था। बताया जा रहा है कि समय के अभाव के कारण परीक्षार्थी सभी प्रश्नों के जवाब नहीं दे पाए। इस घटना ने परीक्षा केंद्र पर तैनात कक्ष निरीक्षकों के अनुभव की कमी को उजागर किया है। कई छात्राओं का कहना था कि उन्हें सवालों का जवाब याद था लेकिन समय नहीं मिलने की वजह से वह सवाल छोड़ आए। हालांकि, डीआईओएस राजेश श्रीवास का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था, वह स्वंय वहां पहुंचे थे। कक्ष निरीक्षकों को प्रश्न-पत्र खोलने की प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी नहीं थी, जिस कारण प्रश्न-पत्र वितरण में विलंब हुआ। इसलिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय परीक्षार्थियों को दे दिया गया था। मुजफ्फरनगर में पहले ही दिन 2221 बोर्ड परीक्षार्थी अनुपस्थित मुजफ्फरनगर में बुधवार को 72 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू हो गई। पहली पाली में दसवीं के 27869 बोर्ड परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचकर अपनी परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में 12वीं के 26073 परीक्षार्थियों ने भी हिंदी विषय की परीक्षा में प्रतिभाग किया। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों की चेहरे खिले रहे। दोनों पालियों में 2221 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम से भी सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंगसंगम ने किया 'दूसरा आदमी दूसरी औरत' नाटक का मंचन:गोमतीनगर में वैवाहिक रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया
    Next Article
    T20 World Cup 2026 Points Table: ये है सुपर 8 में पहुंचने वाली सभी टीमों का हाल, भारत और साउथ अफ्रीका बराबरी पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment