Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंगसंगम ने किया 'दूसरा आदमी दूसरी औरत' नाटक का मंचन:गोमतीनगर में वैवाहिक रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान सभागार में रंगसंगम संस्था द्वारा हास्य नाटक 'दूसरा आदमी दूसरी औरत' का मंचन किया गया। इस नाटक ने वैवाहिक रिश्तों की जटिलताओं को व्यंग्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया। विभा रानी द्वारा लिखित इस नाटक की परिकल्पना और निर्देशन शुभम् पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष, एडवोकेट उमाशंकर श्रीवास्तव रहे, जिन्होंने कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की। रिश्तों की सच्चाई को दिखाया नाटक की कहानी एक ऐसे विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके जीवन में एक समय बाद खालीपन आ जाता है। यह खालीपन उन्हें नए रिश्तों की तलाश में धकेलता है। नाटक विवाहेतर संबंधों के प्रभावों को दर्शाता है, जो एक ओर रोमांच और युवापन लाते हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधबोध, असमंजस और रिश्तों में दरार भी पैदा करते हैं। मुख्य भूमिकाओं में शुभम् पाण्डेय ने 'संभव' और स्वाती श्रीवास्तव ने 'शोमा' का किरदार निभाया। दोनों कलाकारों ने रिश्तों की उलझनों, भावनात्मक द्वंद्व और व्यंग्य को मंच पर जीवंत कर दिया, जिससे दर्शक बंधे रहे।नाटक का मूल संदेश हल्के-फुल्के हास्य और तीखे व्यंग्य के माध्यम से रिश्तों की सच्चाई को उजागर करना था। प्रस्तुति के दौरान दर्शक कभी ठहाके लगाते दिखे तो कभी कहानी की गंभीर परतों पर विचार करने को मजबूर हुए। कलाकारों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मानित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संस्कृत गीतों पर कार्यशाला शुरू:संस्कृत संस्थान और ज्योति कलश संस्थान की पहल; 20 लोगों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में आधे घंटे देरी से बंटा पेपर:केंद्र पर छात्राओं के उत्तर छूटे, DIOS बोले- अतिरिक्त समय दिया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment