Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष की एडिट फोटो पोस्ट की:सपा जिलाध्यक्ष पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, FIR की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। AIMIM कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, सपा के जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक पर आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में पोस्ट किया। आरोप है कि इस फोटो में हिजाब (बुर्का) का इस्तेमाल कर मजाक उड़ाया गया और विवादित टिप्पणी की गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि इस पोस्ट से न केवल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की छवि को नुकसान पहुंचा है, बल्कि पूरे मुस्लिम समाज को निशाना बनाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। इस मामले को लेकर जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर के AIMIM कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। तहरीर में मांग की गई है कि आरोपी शमशेर मलिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारी:अमेठी में दोनों युवक घायल, गंभीर हालत में दोनों सुल्तानपुर रेफर
    Next Article
    उन्नाव में महिला को पड़ोसियों ने पीटा, VIDEO:जान से मारने की धमकी; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एसपी से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment