Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में भाई ने बहन को गला काटकर मार डाला:लड़के से फोन पर बात करती थी, बोला- समझ जाओ, बहुत बदनामी हो रही

    7 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में रविवार को भाई ने बहन की गला काटकर हत्या कर दी। वह किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। भाई को यह पसंद नहीं था। उसने उसे कई बार मना किया, लेकिन बहन नहीं मानी। इससे वह गुस्से में था। रविवार को भी उसने बहन को समझाया कि वह लड़के से बात न करे। बहुत बदनामी हो रही है। लेकिन, बहन नहीं मानी। गुस्से में भाई ने बहन को पहले पीटा, फिर बाद उसकी चाकू से गला काट दिया। शोर सुनकर घरवाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भाई भाग चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… आदमपुर गांव में रहने वाले शकील कुरैशी की बेटी अदीबा (20) पिछले डेढ़ साल से गांव पलड़ी में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। शनिवार देर शाम घरवाले उसे गांव ले आए थे। रविवार दोपहर अदीबा, उसका भाई आमिर और मां घर पर थे। अदीबा का एक युवक से अफेयर था। वह उस लड़के से अक्सर फोन पर बात भी करती थी। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा होता रहता था। रविवार दोपहर कमरे में आमिर बहन अदीबा को समझा रहा था कि वह उस लड़के से रिश्ता खत्म कर दे। समाज में बहुत बदनामी हो रही है। लेकिन, अदीबा प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर अदीबा और आमिर से तू-तू मैं-मैं होने लगी। गुस्से में आमिर ने अदीबा को पीट दिया। इसके बाद चाकू से गला रेत दिया और भाग गया। सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी (ग्रामीण) अक्षय संजय महादिक, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और शाहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। मां से घटना की जानकारी ली। गांववालों के मुताबिक जिस कमरे में अदीबा की हत्या की गई, उसमें हर जगह खून ही खून फैला था। अदीबा के घरवाले भी बुरी तरह रोते-बिलखते रहे। साथ ही उस युवक को भी कोस रहे थे, जिसके साथ बेटी का अफेयर चल रहा था। मां बोली- कमरा बंदकर बेटी को पीटा, फिर मार डाला मां ने बताया- अदीबा बहनों में सबसे बड़ी थी। वहीं, आमिर भाइयों में सबसे बड़ा है। वह कपड़ा बेचने का काम करता है। बाकी बेटे जानवर खरीदने-बेचने का काम करते हैं। परिवार के अन्य लोग शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पालड़ी में रहते हैं। बेटे आमिर ने कमरे का गेट बंद कर पहले बेटी को पीटा। इसके बाद छुरे से गर्दन रेतकर भाग गया। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया- लड़की किसी युवक से फोन पर बातचीत करती थी, जिसका भाई विरोध करता था। घटना के समय घर पर मृतका की मां मौजूद मिलीं। परिवार में कुल 9 भाई-बहन बताए जा रहे हैं। लेकिन, मां के अलावा मौके पर कोई भी नहीं मिला। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… योगी पर टिप्पणी करने वाला लंगड़ाते हुए थाने से निकला, मेरठ में कान पकड़कर माफी मांगी मेरठ में CM योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 70 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाने में पुलिसवालों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस जब उसे थाने से बाहर लेकर आई तो वह लंगड़ाता दिखा। उसने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि गलती हो गई। अब ऐसा नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    B.Ed प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे 25 छात्र नाले में गिरे:कानपुर में साथियों ने खींचकर निकाला; AI कैमरों ने 18 हजार अलर्ट भेजे
    Next Article
    इंटरनेशल खिलाड़ी चिराग त्यागी की तरक्की से जलता था दोस्त:इसलिए गोली मारी, गाजियाबाद में भाई का दावा; पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment