Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरनेशल खिलाड़ी चिराग त्यागी की तरक्की से जलता था दोस्त:इसलिए गोली मारी, गाजियाबाद में भाई का दावा; पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की

    13 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में इंटरनेशनल भारतीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या उनके साथी खिलाड़ी यश खटिक ने ही की थी। रविवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे चिराग के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि चिराग और यश के बीच पहले गहरी दोस्ती थी। हालांकि, चिराग लगातार अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे, जिससे यश उनसे जलने लगा था। आशीष का आरोप है कि इसी वजह से यश ने उनकी हत्या कर दी। वहीं, डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि एक बार दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के दौरान चिराग त्यागी ने यश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यश की पात्रता (क्वालिफिकेशन) रद्द कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर यश नाराज चल रहा था और उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय चिराग बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर घर लौट रहे थे। इस जीत के साथ उन्होंने एशियन पैरा गेम्स के लिए भी क्वालिफाई किया था। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि चिराग अपने दोस्त यश के साथ दिल्ली से ओला कैब के जरिए हिंडन पहुंचे थे। इसके बाद दोनों साईं उपवन गए, जहां यश ने पिस्टल से गोली मारकर चिराग की हत्या कर दी। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मुरादनगर निवासी यश खटिक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस ने चिराग की प्रेमिका, कोच और परिजनों से भी पूछताछ की है। वहीं, चिराग के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रहे थे चिराग गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर सेथली गांव में रहने वाले मनोज त्यागी किसान हैं। चिराग त्यागी उनके इकलौते बेटे थे। वह 100 और 400 मीटर दौड़ में भाग लेते थे। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में 26 से 28 मई तक 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें गाजियाबाद के 6 पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते और एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। एशियन पैरा गेम्स जापान में 18 से 24 अक्टूबर के बीच होंगे। जिला पैरा एसोसिएशन के सचिव मोनू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में चिराग त्यागी ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर में रजत पदक जीता था। इसके बाद वह घर लौट रहे थे। चिराग त्यागी के सगे चाचा दीपक त्यागी ने बताया कि बेंगलुरु कैंप में एक सप्ताह रुकने के बाद 29 मई को चिराग दिल्ली पहुंचे थे। वहां वह नेहरू स्टेडियम में रुके थे। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन चिराग ने सुबह 8:10 बजे मुझे फोन किया था। भतीजे ने कहा था कि वह 3 बजे तक घर पहुंच जाएगा। लेकिन दोपहर बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद गाजियाबाद की कोतवाली पुलिस से सूचना मिली कि चिराग के साथ घटना हो गई है और आप लोग थाने आ जाइए। यहां पता चला कि चिराग की हत्या कर दी गई है। शव कोतवाली क्षेत्र के साईं उपवन के पास मिला है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता मनोज त्यागी और मां निशा त्यागी बेसुध हो गए। जानिए चिराग का प्रदर्शन चिराग त्यागी भारत के होनहार पैरा-धावक (Runner) थे। वह राष्ट्रीय स्तर पर यूपी का प्रतिनिधित्व करते थे। वे मुख्य रूप से T-12 कैटेगरी (दृष्टिबाधित / Visual Impairment एथलीटों की श्रेणी) के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे। T12 कैटेगरी में खेलते थे चिराग त्यागी T12 कैटेगरी उन पैरा एथलीटों की होती है, जिनकी आंखों की रोशनी बहुत कम होती है। लेकिन, पूरी तरह से दृष्टिहीन नहीं होते। एक सामान्य व्यक्ति जो चीज 60 मीटर दूर से आसानी से देख सकता है, T12 खिलाड़ी उसे देखने के लिए बहुत पास, करीब 2 मीटर या उससे कम दूरी तक जाना पड़ सकता है। इन खिलाड़ियों को सामने की चीजें कुछ हद तक दिखती हैं, लेकिन आसपास का हिस्सा (साइड विजन) बहुत कम दिखाई देता है। उनका देखने का दायरा इतना सीमित हो सकता है कि वे मानो एक पतली सुरंग (टनल) के अंदर से देख रहे हों। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें योगी, रक्षामंत्री के साथ युद्धपोत के अंदर गए, लखनऊ में राजनाथ सिंह ने CM की तारीफ की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी की तारीफ की। उन्होंने कहा- यूपी कभी वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था। इन्वेस्टर्स यहां आने से डरते थे। लेकिन अब यूपी बदल चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में भाई ने बहन को गला काटकर मार डाला:लड़के से फोन पर बात करती थी, बोला- समझ जाओ, बहुत बदनामी हो रही
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सूर्या की मां बोली-असद की लाश दिखाओ; आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे; बंदर ने 2 लाख रुपए उड़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment