Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला:आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में डेढ़ वर्ष की एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने खतौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने दुकान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का आरोपी से सामना हो गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में ईद पर प्रशासन अलर्ट, पुलिस बल तैनात:डीएम ने 6 जोन, 17 सेक्टर बनाकर ड्रोन से निगरानी करने के दिए निर्देश
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस के लिए 150 मरीजों की वेटिंग:हर समय 10 किडनी रोगी भर्ती, डॉक्टर बोले- डायबिटीज और हाई बीपी बड़ा कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment