Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में ईद पर प्रशासन अलर्ट, पुलिस बल तैनात:डीएम ने 6 जोन, 17 सेक्टर बनाकर ड्रोन से निगरानी करने के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में ईद के त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले को छह जोन और सत्रह सेक्टर में विभाजित कर पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। ईद से पहले, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इन बैठकों में सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जहां भी आवश्यकता महसूस होगी, वहां ड्रोन कैमरों की सहायता से भी निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि रामपुर जिला हमेशा से अपनी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण छवि के लिए जाना जाता है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार भी लोग आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाएंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले को छह जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए दो प्लाटून पीएसी, लगभग 250 होमगार्ड, 700 आरक्षी, 202 सब इंस्पेक्टर और 19 इंस्पेक्टर सहित सभी थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महाराज बोले- मैं अपनी जान दे दूंगा:हमलावर अब तक पकड़ा नहीं गया; प्रयागराज SP GRP अविमुक्तेश्वरानंद का चेला
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला:आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment