Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में DS फॉर्म के जंगल में लगी भीषण आग:दमकल और फैक्ट्री टीम ने 5 घंटे में पाया काबू, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में स्थित MDH मसाला कंपनी के DS फॉर्म में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फॉर्म के अंदर जंगल में अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 12 बजे लगी यह आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली। जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। तेज धूप और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया। मुजफ्फरनगर शहर के झांसी की रानी स्थित फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर रवाना की गई, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन ने भी अपनी ओर से एक फायर टेंडर उपलब्ध कराया। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन आग जंगल के अंदर होने के कारण इसे काबू करना आसान नहीं था। दमकल कर्मियों को घने जंगल, सूखी घास और हवा के चलते बार-बार भड़क रही लपटों से जूझना पड़ा। कई घंटों तक लगातार पानी की बौछार और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार शाम करीब 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकल टीम के इकराम, मनोज, रामकुमार, प्रवेश और अजय कुमार समेत अन्य कर्मियों ने लगातार मोर्चा संभाले रखा और आग को फैलने से रोका। गनीमत रही कि आग समय रहते नियंत्रित कर ली गई, जिससे फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू:बनारस-हडपसर और एलटीटी-अयोध्या के बीच चलेंगी, कई स्टेशन जुड़ेंगे
    Next Article
    डीएम का 'मिशन समाधान' मॉडल लागू:मैनपुरी में कब्जे पर सख्ती, मौके पर होगी नाप जोख; गांव-गांव निपटेंगे जमीन विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment