Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में गैस संकट गहराया:खाड़ी युद्ध के कारण घरेलू सिलेंडर 25 दिन बाद बुक हो रहा, कॉमर्शियल पर रोक

    15 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत बढ़ गई है। खाड़ी देशों में जारी युद्ध और वैश्विक संकट के कारण गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को अब दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद मिल रहा है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग के बाद भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बुकिंग तो हो जाती है, लेकिन ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं आता, जिससे सिलेंडर प्राप्त करने में बाधा आ रही है। कई उपभोक्ता दिनभर गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। एक उपभोक्ता ने बताया कि गैस खत्म होने के कारण उन्हें लकड़ी से खाना बनाना पड़ रहा है। दैनिक भास्कर की टीम ने मुजफ्फरनगर की दो प्रमुख गैस एजेंसियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सुबह से शाम तक लंबी कतारें लगी थीं। उपभोक्ता अपने बुकिंग नंबर के साथ इंतजार कर रहे थे, लेकिन कई लोगों को ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा था। एक महिला उपभोक्ता ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि ओटीपी न आने के कारण उन्हें बच्चों के लिए खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। गैस गोदाम इंचार्ज ने बताया कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) प्रभावित हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बुकिंग होने के बाद ही एजेंसी पर आएं। इंचार्ज के अनुसार, ओटीपी न आने की समस्या तकनीकी है, जिसे जल्द हल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में नलकूप के पास मिला किशोर का शव:घर से बारात जाने को कहकर निकला था, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    करियर360 रैंकिंग में DDU ने दो कैटेगरी में बनाई जगह:इंडिया के टॉप लॉ स्कूलों में 72वां रैंक, बिजनेस स्कूल कैटेगरी में “AA+” रेटिंग हासिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment