Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में हिंदू नव वर्ष पर विशेष आयोजन:साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने वृद्धाश्रम-अनाथालय में खुशियां बांटीं

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धाश्रम अनाथालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित गोगा म्हाड़ी के पास हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शुक्रपाल सैनी ने की, जबकि संचालन क्रांतिकारी शालू सैनी ने किया। महोत्सव का शुभारंभ महायज्ञ की आहुति और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रुड़की के मेयर गौरव गोयल, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु और डॉ. पहल सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखा गया। आश्रम में रह रहे वृद्धजनों और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और एक विशेष भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 21 उत्कृष्ट कार्य करने वालों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। आश्रम के बुजुर्गों और बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया और मिठाइयां वितरित की गईं। सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान भावनात्मक माहौल बन गया, जिससे कई लोगों की आंखें नम हो गईं। आयोजकों ने बताया कि यह उत्सव समाज को एकजुटता का संदेश देता है, ताकि कोई भी बुजुर्ग या बच्चा अकेला महसूस न करे। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का यह प्रयास मानवता और सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। इस अवसर पर अरविंद पंडित, राजीव सिंघल, श्याम सुंदर, कमल सैनी, पूनम शर्मा, सभासद अंकुर सैनी, प्रीति, मीनाक्षी, शर्मिला, अंजू, राखी, भारती, मनोज सैनी, सीमा मेहरा, डॉ. शिशपाल, देवेंद्र चौधरी, नीटू त्यागी, राजू सैनी, विनीत, शीतल, कल्लू, कृष्णा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू:यमुना किनारे स्वच्छता अभियान से हुई शुरुआत, बच्चों ने उत्साह से भाग लिया
    Next Article
    झांसी में कॉमर्शियल LPG की किल्लत से महंगी हुई सेवईं:दुकानदार बोले-20 से 25 रुपए तक बढ़ गए दूध फैनी और सेवईं के दाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment