Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में ईद पर गैस सिलेंडर वितरण ठप:सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ता, गोदाम पर पढ़ी ईद की नमाज

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर के दिन रूड़की रोड स्थित विशाल भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोगों को सिलेंडर नहीं मिले, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी और चौकीदार मौके से गायब हो गए। गोदाम के बाहर सिलेंडर से भरी गाड़ी खड़ी होने के बावजूद वितरण नहीं किया गया। सूचना पट पर भी कोई नोटिस नहीं लगाया गया था। मोहम्मद अनीस ने बताया कि वे सुबह 5 बजे से लाइन में लगे हैं। उन्होंने कहा, 'करीब 100-150 लोग यहां मौजूद हैं। हमें 21 तारीख को सिलेंडर मिलने की सूचना दी गई थी, लेकिन अब कोई वितरण नहीं हो रहा। एजेंसी वाले फोन भी नहीं उठा रहे हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि कई लोगों ने ईद की नमाज भी गोदाम पर ही अदा की। बुजुर्ग मोहम्मद राकिब हसन ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए कहा कि 'आज ईद है और हम सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहे। सरकार अच्छा काम कर रही है, पर ऐसे लोग उसे बदनाम कर रहे हैं।' परेशान उपभोक्ताओं ने बताया कि यूपी डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लाउडस्पीकर से लोगों को घर लौटने तथा घर पर ही सिलेंडर मिलने की बात कही। हालांकि, एजेंसी या संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सिलेंडर मिले बिना घर नहीं लौटेंगे। उन्होंने ईद जैसे त्योहार के दिन हुई इस लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया और पुलिस तथा प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में मनाई गई ईद:एक-दूसरे के गले मिल दी बधाई, बच्चों ने ACP- SDM से मिलाया हाथ
    Next Article
    दावा- सलमान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज टली:स्क्रिप्ट बदलाव और प्रशांत तमांग के अचानक निधन से हो रही है देरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment