Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में कल कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल:मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई के कारण शटडाउन; अलग-अलग फीडरों पर बाधित रहेगी सप्लाई

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में शुक्रवार, 3 अप्रैल को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर रखरखाव कार्य, पेड़ों की शाखाओं की कटाई और तकनीकी सुधार के लिए शटडाउन की घोषणा की है। अधिशासी अभियंता (नगरीय) के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र जानसठ रोड पर 11 केवी लाइनों के पास आ रही पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, स्विचयार्ड में सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) बदलने का कार्य भी होगा। इस कारण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पूरे उपकेंद्र से जुड़ी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह, 33/11 केवी उपकेंद्र सुजड़ू से जुड़े फीडरों पर भी कार्य किया जाएगा। खालसा पट्टी फीडर पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और रोलिंग मिल फीडर पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी तकनीकी खराबी या संभावित दुर्घटना से बचना है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें और विभाग का सहयोग करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से 'राष्ट्र हित में बिजली बचाएं' का संदेश देते हुए ऊर्जा संरक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं: HPCL कांड के आरोपी के पिता-ताऊ पर कार्रवाई:ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के लिए वाद दायर, लाखों का जुर्माना
    Next Article
    मैनपुरी में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप:उपभोक्ता को नहीं मिला सिलेंडर, डीएम से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment