Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने में खड़ा पेड़ काटा, पुलिसकर्मियों की बढ़ी मुश्किले:बिना अनुमति के काटा पेड़,वन विभाग ने शुरू की जांच

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा के थाना न्यू आगरा में बिना वन विभाग की अनुमति लिए पेड़ काटा गया था। इस मामले में वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दो लोगों को चिह्नित किया है लेकिन विभाग की ओर से काटने वालों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं, जिससे स्पष्ट हो सके कार्रवाई पुलिस कर्मियों पर की जाएगी या उनके संरक्षण में लाए मजदूरों पर। थाना न्यू आगरा के परिसर में खड़े पाकड़ के पेड़ की कटाई का करीब एक सप्ताह पहले वीडियो वायरल हुआ था। इसमें थाना परिसर में लगे पेड़ को काटा जा रहा है। इसके साथ ही थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पाकड़ के पेड़ को बृहस्पतिवार रात को काटा गया। इसके बाद लकड़ी को एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भेज दिया गया। इस पर वन विभाग ने संज्ञान लिया। टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाए और पुलिस से जवाब मांगा। पुलिस के संतोषजनक जवाब न मिलने पर वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दो लोगों को बनाया गया आरोपी डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि थाना न्यू आगरा में पेड़ काटने के मामले में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 3 और 10 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। दो लोगों को कार्रवाई में आरोपी बनाया है। इसमें दोनों लोग पुलिस कर्मी हैं या अलग हैं, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट कर दिया जाएगा। पेड़ को बिना विभाग से अनुमति लिए काटा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में नहीं मिल रहा असलहा लाइसेंस, हाईकोर्ट नाराज:हाईकोर्ट 75 ज़िलों के डीएम-एसपी से शस्त्र लाइसेंसों का विवरण मांगा
    Next Article
    BHU बिरला चौराहे पर छात्रों का धरना,जमकर की नारेबाजी:प्रशासन पर गलत कार्रवाई का लगाया आरोप,बोले-पुलिस ने दो स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment