Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में किसान ने मांगी आत्महत्या की अनुमति:चकबंदी विवाद से परेशान, अधिकारियों ने दिया जल्द निस्तारण का भरोसा

    9 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित किसान समाधान दिवस में एक किसान ने अपनी समस्या से तंग आकर आत्महत्या की अनुमति मांगी। इस घटना से सभागार में मौजूद अधिकारी और अन्य किसान स्तब्ध रह गए। लछेड़ा गांव से आए किसान ने बताया कि वह वर्षों से चकबंदी विवाद में उलझा हुआ है। उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे वह अत्यधिक परेशान है। किसान ने अधिकारियों के सामने कहा कि जब उसकी समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा, तो उसे आत्महत्या की अनुमति दे दी जाए। यह सुनते ही सभागार में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। मौके पर मौजूद एडीएम प्रशासन संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किसान को समझाया और आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने चकबंदी, बिजली व्यवस्था और प्रशासनिक स्तर पर आ रही दिक्कतों को लेकर भी शिकायतें दर्ज कराईं। किसानों ने आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। समाधान दिवस में अधिकारियों ने सभी शिकायतों को दर्ज कर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि, चकबंदी से जुड़े पुराने विवादों के निस्तारण को लेकर किसानों की नजरें अब भी प्रशासन पर टिकी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में विद्वानों ने संस्कृत भाषा में किया शास्त्रार्थ:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन, संस्कृत भाषा में सवाल-जवाब
    Next Article
    UPPSC ने GIC प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदली:अब 7 जून को होगा एग्जाम, 3.83 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment