Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC ने GIC प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदली:अब 7 जून को होगा एग्जाम, 3.83 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता पद के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। आयोग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब यह परीक्षा 07 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। ​क्यों बदली गई तारीख? ​पूर्व में जारी वार्षिक कैलेंडर (दिनांक 30 जनवरी, 2026) के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 03 मई, 2026 को होना प्रस्तावित था। हालांकि, आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इस परीक्षा को एक महीने आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। कुल 1,516 पदों के लिए लगभग 3.83 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसमें प्रवक्ता गर्वमेंट इंटर कॉलेज के लिए पुरूष के 777 व महिलाओं के 694 पद निर्धारित हैं। ​अभ्यर्थियों के लिए निर्देश परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें। परीक्षा के केंद्रों और एडमिट कार्ड से संबंधित विस्तृत जानकारी भविष्य में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में किसान ने मांगी आत्महत्या की अनुमति:चकबंदी विवाद से परेशान, अधिकारियों ने दिया जल्द निस्तारण का भरोसा
    Next Article
    गोंडा RTO में तैनात डीबीए ने ली रिश्वत, VIDEO:रिपोर्ट लगाने नाम के नाम पर लिए 200 रुपए, एआरटीओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment