Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में महिलाओं पर जानलेवा हमला, VIDEO:घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट, दो महिलाएं घायल

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के मोरना गांव चौरावाला में चबूतरे को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक कोल्हू मजदूर के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपियों ने एक नाबालिग बालिका को भी खींचने का प्रयास किया। ककरौली थाना क्षेत्र के चौरावाला निवासी आशु ने बताया कि उनके पड़ोसी के साथ घर के सामने बने चबूतरे को लेकर एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। तब गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था। गुरुवार को घर के सामने नाली का पाइप बिछाने को लेकर फिर कहासुनी हो गई। आशु ने बताया कि दोपहर के समय जब वह और उनके भाई जावेद गन्ना कोल्हू में मजदूरी करने गए थे, तभी पड़ोसी महिला सहित पांच व्यक्तियों ने लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में आशु की पत्नी मशरूबा (35 वर्ष) और उनकी भाभी आबिदा (पत्नी जावेद, 32 वर्ष) घायल हो गईं। आशु ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उनकी नाबालिग बेटी को भी घर से बाहर खींचने का प्रयास किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आबिदा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरटीई पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट की मांग:जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    बाराबंकी में बारात से बाइक चोरी का VIDEO:मैरिज हॉल के बाहर से लॉक तोड़कर ले गया, नगदी-घड़ी भी गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment