Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी:महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ मुजफ्फरनगर, शिवालयों में भव्य सजावट

    5 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को पूरा शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आएगा। प्रमुख शिवालयों से लेकर मोहल्लों के छोटे-बड़े मंदिरों तक विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की मालाएं और आकर्षक झांकियां मंदिरों की शोभा बढ़ा रही हैं। शहर में हर ओर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। रविवार प्रातःकाल से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने मंदिरों में पहुंचना शुरू कर देंगे। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और भजन-कीर्तन के विशेष आयोजन तय किए गए हैं। मंदिर समितियों ने पेयजल, प्रसाद वितरण और सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा के चलते शहर का मुख्य मार्ग पूरी तरह शिवमय हो गया है। रुड़की रोड, रामपुर तिराहा और जीटी रोड पर कांवड़ियों की भारी आवाजाही बनी हुई है। भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्त गंगाजल लेकर अनुशासन के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शिव चौक बना आकर्षण का केंद्र शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर भगवान आशुतोष का श्रृंगार इस बार भी भव्य रूप से किया गया है। फूलों, रोशनी और विशेष अलंकरण से सजे शिवलिंग के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। यहां प्रातःकाल से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू होकर देर रात तक चलेगा। नई मंडी, गांधी कॉलोनी, कूकड़ा रोड, जनकपुरी और प्रेमपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भी साफ-सफाई, सजावट और प्रकाश व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। महाशिवरात्रि को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संगम काल में जलाभिषेक रहेगा विशेष फलदायी सिविल लाइन थाने के सामने स्थित प्रसिद्ध धार्मिक संस्थान विष्णु लोक के संचालक पंडित विनय शर्मा के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी 2026 को सायं 4:02 बजे से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। 15 फरवरी को सायं 5:05 बजे त्रयोदशी समाप्त होकर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। त्रयोदशी और चतुर्दशी के संगम काल में जलाभिषेक विशेष फलदायी माना गया है। पंडित शर्मा के अनुसार, इस पावन समय में अभिषेक करने से भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे करें पूजन स्नान के बाद ‘पशुपतये नमः’ का संकल्प लें पूर्व, उत्तर या ईशान कोण की ओर मुख करके पूजन करें पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शर्करा) से अभिषेक करें गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, कनेर, नीलकमल अर्पित करें ‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें धार्मिक मान्यता है कि व्रत और रात्रि जागरण से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा कालसर्प दोष के निवारण का भी लाभ मिलता है। 10 गैस भट्ठियों पर बनेगा महाप्रसाद मुजफ्फरनगर शिव मूर्ति संचालक मंडल द्वारा महाशिवरात्रि पर विशेष महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। पिछले करीब 15 वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है। दो दिन की कड़ी मेहनत, 10 गैस भट्ठियों और कई कुंतल दूध व मेवे से प्रसाद तैयार होता है। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में इसका वितरण किया जाएगा। कुल मिलाकर, महाशिवरात्रि पर मुजफ्फरनगर पूरी तरह शिवभक्ति की रंगत में रंग चुका है। रविवार को पूरा जनपद भोलेनाथ के जयघोष से गुंजायमान रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी कमिश्नर के भाई का अंतिम संस्कार:4 घंटे नोकझोंक के बाद हुआ, गांव में तनाव
    Next Article
    नेपाल ने वेस्टइंडीज को 134 रन का टारगेट दिया:ऐरी टी-20 वर्ल्डकप में 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे नेपाली, होल्डर ने 4 विकेट लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment