Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में मकान में सिलेंडर ब्लास्ट:तेज धमाके से उड़ी छत, दीवारें बिखरीं, लाखों का सामान जलकर राख, उज्जैन गए थे मां-बेटा

    16 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर मंगलवार देर रात एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। यह घटना रात करीब एक बजे हुई। मकान में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान की छत उड़ गई और सीमेंट की चादरें टुकड़ों में बंटकर दूर-दूर तक जा गिरीं। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। 4 तस्वीरें देखिए… सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर कोतवाली पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस मकान में अमन और उनकी मां उषा रहते हैं, जो घटना के समय उज्जैन घूमने गए हुए थे। अधिकारियों का अनुमान है कि आग की शुरुआत शॉर्ट सर्किट से हुई, जिसके बाद गैस सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया। हादसे में पूरा मकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व विधायक के स्कूल में छात्रों को नहीं मिले एडमिट:लखीमपुर-खीरी में फीस विवाद पर देर रात तक हंगामा, बाद में बांटे गए प्रवेश पत्र
    Next Article
    पीलीभीत में 69 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू:41 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा, पहला पेपर हिंदी का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment