Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में मुस्लिम समाज ने खेली फूलों की होली:लोगों को खिलाई गुझिया, गाया...जय जय शिव शंकर, काटा लगे न कंकर

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में बुधवार को दुल्हेंडी के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान सईद ने मीनाक्षी चौक के पास 'सईद मुर्तज़ा परिवार' के तत्वावधान में एक पारंपरिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू भाइयों के साथ मिलकर फूलों की होली खेली। इस आयोजन में आते-जाते लोगों को गुझिया खिलाई गई और उन पर फूल बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन इसलिए भी खास रहा क्योंकि होली के साथ ही रमज़ान का पवित्र महीना भी चल रहा है। समारोह में राजनीतिक और धार्मिक सीमाओं से परे शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने शिरकत की। लोगों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली मनाई। हिंदू समाज के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर रमज़ान की मुबारकबाद दी, जबकि मुस्लिम समाज के लोगों ने गुलाल की जगह प्रेम और सद्भाव से होली की शुभकामनाएं भेंट कीं। इस सद्भावपूर्ण आयोजन में सलमान सईद के साथ अनमोल जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, दिनेश पाल जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके अलावा अधिवक्ता उमर, शमशाद, मदन गौतम, विश्व रतन, शलभ गुप्ता, गौरव जैन, सुल्तान मुसीद, आशीष पवार, अरशद गुड्डू, मुमताज इलाही, अमान-उल-हक, अब्दुल वारिस, मोहसिन, अलीम और रहमान सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता यह रही कि सड़क से गुजरने वाले हिंदू भाइयों को मुस्लिम समाज के लोग रोककर गुझिया खिला रहे थे और उन पर फूलों की वर्षा कर रहे थे, जिससे भाईचारे का संदेश और मजबूत हुआ। सलमान सईद का कहना है कि यह मुज़फ्फरनगर मोहब्बत का नगर है यहां सब आपस में त्यौहार एक साथ मिलकर शांतिपूर्वक बनाते हैं वही इस कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम युवक के सर पर टोपी थी हाथों में माइक लिए होली के गानों सहित जय जय शिव शंकर कांटा न लगे कंकर गाने पर अपनी प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप से कुचलकर युवक की मौत:होली खेलने जा रहा था, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार
    Next Article
    जालौन के मशहूर ‘टिक्कू पेड़ा’ की दुकान पर छापा:प्रसाद खाने से बच्चों के बीमार पड़ने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment