Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप से कुचलकर युवक की मौत:होली खेलने जा रहा था, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में होली के जश्न के दौरान एक युवक की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना रमिया बेहड़ क्षेत्र में हुई। रमिया बेहड़ ग्राम सभा के मजरा चहलुवा निवासी पटवारी पुत्र अवध राम चौहान बुधवार सुबह अपने गांव से डीजे लगी पिकअप पर सवार होकर पड़ोसी गांव लबेदपुर होली खेलने जा रहे थे। पिकअप पर सवार अन्य युवक डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटवारी पिकअप के पीछे बैठा था। मोड़ पर गाड़ी बैक करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नाली में गिर गया। पीछे खड़े अन्य लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं हुआ और पिकअप का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इससे पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमिया बेहड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता का शव बाग में फंदे से लटका मिला:बहराइच में पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में मुस्लिम समाज ने खेली फूलों की होली:लोगों को खिलाई गुझिया, गाया...जय जय शिव शंकर, काटा लगे न कंकर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment