Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में मौसम बदला, बूंदाबांदी से मिली राहत:तापमान में गिरावट, लेकिन AQI 212 दर्ज, चिंता बढ़ी

    4 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में बुधवार को भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए, जिससे तपिश कम हुई और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट आई। सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा, जिससे सूरज की सीधी धूप से बचाव हुआ। दिनभर सूरज बादलों में छिपा-उभरता रहा, जिससे वातावरण में उमस की जगह हल्की ठंडक महसूस की गई। ठंडी हवा चलने से मौसम और भी सुहावना हो गया। मौसम के इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर दिखा। पिछले कई दिनों से जहां अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वहीं अब यह गिरकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह गिरावट लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। हालांकि, इस राहत के बीच प्रदूषण का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है। जनपद में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 212 दर्ज किया गया है, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्तर का प्रदूषण विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि तापमान में गिरावट राहत भरी है, लेकिन हवा में मौजूद प्रदूषक कणों के कारण सतर्क रहना आवश्यक है। लोगों को सुबह और शाम के समय बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर मास्क का उपयोग करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण विवाह:जामवंती से विवाह और जनकपुर लीला का वर्णन
    Next Article
    महान स्वाधीनता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप की पुण्यतिथि आज:विदेश में बनाई थी हिंद सरकार,पूर्व पीएम अटल जी की करा दी थी जमानत जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment