Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खरीदी 55 बीघा जमीन:सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पूरी की रजिस्ट्री, जमीन की कीमत 6 करोड़

    5 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी गुरुवार को अपने पैतृक गांव मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना पहुंचे। नवाज ने अपने गांव में 55 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराई। इस दौरान उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी भी साथ थे। नवाज गुरुवार को सबरजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और रजिस्ट्री अपने नाम कराई। खरीदी गई जमीन की कीमत करीब छह करोड़ बताई जा रही है। तीन साल पहले नवाज के छोटे भाई शमशुद्दीन ने संपत्ति बंटवारे को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद नवाजुद्दीन ने मार्च 2023 में मुजफ्फरनगर पहुंचकर अपने हिस्से की संपत्ति की पॉवर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई के अलमाश के नाम कर दी थी। गुरुवार को नवाजुद्दीन के कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। फैंस ने उनसे मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक गांव में यह जमीन अभिषेक जैन सहित सात अन्य व्यक्तियों से खरीदा है। सबरजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन के सामने बैनामे की प्रक्रिया पूरी की और उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने खरीद संबंधी कागजात पर करवाए। नवाजुद्दीन अपने चौथे नंबर के भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तहसील पहुंचे थे। नवाजुद्दीन के आने की खबर मिलते ही प्रशंसक तहसील मुख्यालय में जमा हो गए। हर कोई उनसे बात करने और सेल्फी लेना चाहता था। अभिनेता ने अपने चाहने वालों के साथ फोटो खिंचवाए और फिर अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ईद तक अपने पैतृक गांव में ही रुक सकते हैं। इस दौरान वह परिवार के साथ समय बिताने के साथ-साथ अपनी खरीदी गई कृषि भूमि का भी जायजा लेंगे। बताया जा रहा है कि वह खेती से जुड़े कुछ कामों की भी योजना बना रहे हैं। नौ भाई-बहनों के बीच पले-बढ़े नवाज नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छोटे कस्बे बुढ़ाना में एक किसान परिवार में हुआ था। नौ भाई-बहनों के बीच पले-बढ़े नवाज का बचपन साधारण जीवन और जमीन से जुड़े माहौल में बीता। गांव में मनोरंजन के साधन सीमित थे, लेकिन स्थानीय रामलीला और छोटे-मोटे मंचीय कार्यक्रमों ने उन्हें अभिनय की ओर आकर्षित किया। परिवार में अनुशासन और मेहनत का माहौल था, जिसने उनके स्वभाव को मजबूत बनाया और जिम्मेदारियों की भावना विकसित की। छोटे कस्बे में पली-बढ़ी परिस्थितियों ने उन्हें बड़े सपनों की ओर प्रेरित किया, और यही संघर्ष और जीवन की सादगी बाद में उनके अभिनय में आम आदमी की सच्चाई और भावनाओं को झलकाने का कारण बनी। कई बार विवादों में रहे नवाज 100 करोड़ का मानहानि केस नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भाई और एक्स वाइप आलिया पर ₹100 करोड़ मानहानी के केस किया था। इसके लिए नवाज ने हर्जाने और लिखित माफी की मांग रखी थी। इस मामले में उन्होंने अपने भाई और एक्स वाइप आलिया पर सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मानहानि का दावा किया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई ने मैनेजर के तौर पर उनके बैंक खातों और फंड का दुरुपयोग कर करीब ₹21 करोड़ की हेराफेरी की और संपत्तियां अपने नाम कीं। इसके अलावा, नवाजुद्दीन ने अपनी एक्स वाइप आलिया पर भी प्रोडक्शन हाउस के लिए दिए गए पैसों का निजी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। हालांकि, 10 अक्टूबर 2025 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जस्टिस जितेंद्र जैन की पीठ के द्वारा इसे ‘नॉन-प्रोसीक्यूशन’ के आधार पर खारिज कर दिया, क्योंकि नवाजुद्दीन और उनके वकील कई बार बुलाए जाने के बावजूद अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इस पर विपक्ष के वकील ने तर्क दिया कि यह मुकदमा केवल एक दबाव बनाने की रणनीति था और नवाजुद्दीन इसे वास्तविक रूप से आगे बढ़ाने में रुचि नहीं रखते थे। पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ विवाद आलिया ने नवाज पर बलात्कार, घरेलू हिंसा और बच्चों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। 2023 में आलिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दावा किया था कि नवाज ने उन्हें और बच्चों को आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया और बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दीं। लंबे समय तक चले कानूनी संघर्ष के बाद, मार्च 2024 में आलिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने और नवाज ने आपसी मतभेद खत्म कर सुलह कर ली है। अन्य चर्चित विवाद अक्टूबर 2024 में एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप (Poker) के विज्ञापन में पुलिस की वर्दी पहनने और जुए को बढ़ावा देने के आरोप में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इस किताब में अपनी पूर्व प्रेमिकाओं (निहारिका सिंह और सुनीता राजवर) के बारे में निजी जानकारी साझा करने के कारण उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी, जिसके बाद उन्होंने किताब वापस ली और माफी मांगी। उन पर अपनी पत्नी का कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) अवैध रूप से निकलवाने के लिए जासूस हायर करने का आरोप लगा था। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- वॉचमैन की नौकरी की, कभी धनिया बेची:फिल्मों में 1-2 मिनट के छोटे रोल किए; आज बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेता बन गए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी छोटे से कस्बे बुधाना से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कहानी संघर्ष, धैर्य और जुनून की मिसाल है। किसान परिवार में जन्मे नवाज ने बचपन सादगी और सीमित संसाधनों के बीच बिताया। केमिस्ट की नौकरी से लेकर दिल्ली में थिएटर और फिर मुंबई में छोटे-छोटे रोल करने तक, उनका सफर आसान नहीं रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा में रेलवे ट्रैक के पास तीन शव मिले:महिला का शव पेड़ से लटका, युवक-बच्ची नीचे पड़े थे
    Next Article
    बुलंदशहर में एलपीजी और कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत:कांग्रेस ने जताया गहरा आक्रोश; प्रशासन से फील्ड में जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment