Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल:तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

    20 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार दोपहर शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बुढ़ाना मोड़ से लुहारी रजवाहे की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध युवक उस रास्ते से गुजर रहे हैं। सूचना के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने जब स्कूटी सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुजफ्फरनगर निवासी सोहेल के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मुठभेड़ के दौरान सोहेल के दो साथी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कांबिंग अभियान चलाया और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान रिजवान और दानिश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस, एक दर्जन से अधिक खोखा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों बदमाश अवैध हथियारों के सप्लायर हैं और उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक ऑन-डिमांड पिस्टल की आपूर्ति करते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरहा नदी पुनरुद्धार, 13 किमी पर कार्य पूरा:शेष 18 किमी के लिए कार्ययोजना तैयार, 2026 तक होगा पूर्ण
    Next Article
    परिवार न्यायालय की लिफ्ट में फंसा युवक:डेढ़ घंटे तक अंदर रहा, पुलिस और फायर टीम ने सुरक्षित निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment