Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार न्यायालय की लिफ्ट में फंसा युवक:डेढ़ घंटे तक अंदर रहा, पुलिस और फायर टीम ने सुरक्षित निकाला

    18 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में परिवार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक लिफ्ट में करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला तीर्थ निवासी सौरभ दीक्षित उर्फ समाधान अपने अधिवक्ता से मिलने परिवार न्यायालय पहुंचे थे। सौरभ पहले लिफ्ट से ऊपर गए और वकील से मुलाकात के बाद जब नीचे आने लगे, तो लिफ्ट अचानक झटका खाकर रुक गई। लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला, जिससे वह अंदर फंस गए। काफी देर तक अंदर फंसे रहने पर सौरभ ने अपने मोबाइल से जिलाधिकारी को फोन कर सूचना दी। उन्होंने अपने परिचितों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जेल चौकी पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की खबर फैलते ही न्यायालय परिसर में वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया। करीब डेढ़ घंटे बाद लिफ्ट मरम्मत कर्मचारी चाबी लेकर पहुंचा और बाहर से लॉक खोलकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर आने के बाद सौरभ ने राहत की सांस ली। घटना के बाद एहतियातन लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई गई, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल:तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
    Next Article
    सहायक अभियंता पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप:बुंदेलखंड न्याय मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निलंबन मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment