Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरहा नदी पुनरुद्धार, 13 किमी पर कार्य पूरा:शेष 18 किमी के लिए कार्ययोजना तैयार, 2026 तक होगा पूर्ण

    22 hours ago

    1

    0

    औरैया जनपद में छोटी नदी पुनरुद्धार का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर सिंचाई विभाग को इस परियोजना के लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है। जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, ने बताया कि जनपद में पुरहा नदी की कुल लंबाई 31 किलोमीटर है। इसमें से 13 किलोमीटर पर सिंचाई विभाग द्वारा कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष 18 किलोमीटर के लिए कार्ययोजना जिला गंगा समिति को सौंप दी गई है। बजट आवंटन के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा और इसे जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा पूरे जनपद में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, जो जिला गंगा समिति, औरैया के अध्यक्ष भी हैं, पुरहा नदी के पुनरुद्धार की प्रगति की समीक्षा के लिए हर महीने बैठकें आयोजित करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में सपा ने सौंपा ज्ञापन:रमजान के लिए सफाई, बिजली समेत पांच मांगें रखीं
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल:तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment